भौतिक विज्ञान के सिद्धांत का लघुकथा में प्रयोग।
लघुकथा
अपकेंद्रीय बल
पुरानी साइकल की दुकान पर महंगी मर्सिडीज आकर रुकी। छगनलालजी कार से उतरे तो उन्हें अपना पुराना नौकर दिख गया।
"ए मंगल! यहां काम करता है क्या तू? या तू भी साइकिल लेने आया है?"
"नही सेठजी, काम नही!"
मंगल ने उनका अभिवादन किया! "मैं तो यहाँ साइकल खरीदने आया हूँ।"
"क्यों, तुझे भी कोई घुटनों की प्रॉब्लम हो गई क्या?" छगनलाल हँसने लगे।
"ऐं? घुटनों की प्रॉब्लम?"
मंगल चौंका और तुरंत सम्भला, "नही, नही? अच्छा! तो आपको इसलिये साइकल चाहिए।"
"हाँ यार मुझे घुटनों की प्रॉब्लम हो गई है। डॉक्टर ने बोला दिन रात कार में सफर करते रहते हो, कभी साइकल भी चला लिया करो, घुटनों का व्यायाम हो जाएगा और वजन भी कम हो जाएगा! तू, तू क्या बच्चे के लिए ले रहा है साइकल?"
"नही सेठजी। पानी भरने के लिए।"
"ऐं?" छगनलालजी अभी भी अपनी आत्मकेंद्रित सोच में ही घूम रहे थे!
"पानी भरने में साइकल का क्या काम?"
"साइकल का ही तो काम है! जिसे आप जैसे लोग तो सोच भी नही सकते साब।"
मंगल तनिक हँसा, "रोज़ दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। बहुत टाइम खराब होता है इसमे। साइकल ले लूंगा तो इस पर टांगकर एक ही चक्कर मे एक साथ चार -पांच बाल्टियां भर लाऊंगा।"
"अरे! ऐसा भी होता है!" अपने ही विचारों में गोल गोल घूमने वाले सेठ छगनलाल की सोच पर अब जाकर अपकेंद्रीय बल हावी हुआ।
सन्तोष सुपेकर
31,सुदामा नगर,उज्जैन
मध्यप्रदेश
9424816096
santoshsupekar29@gmail.com
जन्म 29 जून 1967
उज्जैन, मध्यप्रदेश
मातृभाषा - मराठी
1986 से पत्र लेखन, लघुकथा, व्यंग्य, कविता, समीक्षा लेखन में सक्रिय।
देश की सभी प्रमुख पत्र पत्रिकाओं के साथ साथ मॉरीशस, नीदरलेण्ड से भी रचनाऐं प्रकाशित।
आकाशवाणी और 'बोल हरियाणा बोल' रेडियो से रचनाएँ प्रसारित।
लघुकथाओं पर ऑडियो, वीडियो, पोस्टर निर्मित। गुजराती, मराठी, अँग्रेजी (में कविताएं भी) बांग्ला, कन्नड़, सिंधी, उड़िया और
पंजाबी भाषाओं में लघुकथाएं अनूदित।
अब तक पांच लघुकथा संग्रह, तीन कविता संग्रह, एक संयुक्त लघुकथा संग्रह प्रकाशित, एक लघुकथा फोल्डर का सम्पादन।विभिन्न लेखकों की लघुकथाओं के अंग्रेजी अनुवाद का कार्य भी।
देश की कई संस्थाओं, पत्र, पत्रिकाओं द्वारा लघुकथा, कविता, व्यंग्य लेखन के लिए अनेक पुरस्कार।
महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में दो लघुकथाएं सम्मिलित।
सम्पर्क-
31, सुदामा नगर, उज्जैन, मध्यप्रदेश, भारत, 456001
चलायमान क्रमांक 9424816096
santoshsupekar 29@gmail.com
