मित्रों सादर अभिवादन।
प्रस्तुत है :-
"इंदुमती श्री स्मृति लघुकथा विधा सम्मान योजना"
का आयोजन विवरण
दिनांक 07/07/2021 से दिनांक 31/07/2021 तक
ईमेल udaytamhane01@gmail.com पर लघुकथाएं प्राप्त की जाएगी ।
आपको दो लघुकथाएं भेजना है ।
शीर्षक :- मेरी पसंदीदा लघुकथा के अंतर्गत।
एक अपनी स्वयं की लिखी हुई।
दूसरी किसी अन्य कथाकार की लिखी हुई।
दोनों लघुकथाओ के साथ विवरण मे आपको लिखना है ये लघुकथा आपको क्यों पसंद है, यह कब प्रकाशित हुई है और कहा (किस संग्रह, पत्र - पत्रिका या वेब साइट ) पर प्रकाशित हुई है।
हम लघुकथाएं अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे ।
आशा है पूर्व के आयोजन की तरह इस आयोजन में भी आप उत्साह के साथ भाग लेंगे एवं सहयोग बनाये रखेंगे।
विनीत
उदय श्री ताम्हणे
मध्यप्रदेश
