गुरुवार, 28 जुलाई 2022

अपनी बात



मित्रों सादर अभिवादन। 

उपरोक्त संदेशों के तारतम्य में। 

आप सभी के सुंदर प्रयास और अनुशासन से यह समूह प्रगतिशील है। यहां साहित्यकार, डॉक्टर, कलाकार, चित्रकार, संगीतकार,  प्राचार्य,  शिक्षक, कर्मचारी, गृहणीयां सभी शामिल है। मैं सभी सदस्यों का आभार मानता हूँ और उन्हें धन्यवाद देता हूँ।  

दिनांक 27/12/2020 को यह व्हाट्सएप समूह अस्तित्व में आया। मूल उद्देश्य यह कि फरवरी 2020 में स्थापित "इंदुमती श्री लघुकथा विधा सम्मान"  की  गतिविधियां सीधे आप तक पहुँचे। बाधाएँ आती है। आई भी। लेकिन आप सभी मित्रों के सहयोग से निरंतरता बनी रही यह मेरा सौभाग्य है। 

हमारे अंतर्राष्ट्रीय "इंदुमती श्री लघुकथा"  ब्लॉग की  देश-विदेश में विव्हर संख्या आठ हजार से ऊपर हो गई है। मानाकि यह संख्या कोई बहुत बड़ी नहीं है। लेकिन मुझे संबल देने के लिए कम भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसमें मुझे प्राप्त लघुकथाओं में से चुन कर लघुकथाएं प्रकाशित की जाती है। आगे भी आप सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा इस आशा के साथ सादर। 

आपका 

उदय श्री