शेख़ शहज़ाद उस्मानी
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
(रचना तिथि : 18-02-2020)
लघुकथा : खपरैल तले
सूचनाओं के आधार पर एक ख़ौफ़नाक महामारी से दहशतज़दा उस विदेशी नागरिक ने अपने मुल्क में अपने घर की छत पर जमी खपरैल को ज्यों ही बारी-बारी से उखाड़ा, खपरैल के तले छिपी अनेकों में से एक नस्ल की दहशतज़दा ढेर सारी चमागादड़ें उड़-उड़ कर भागीं और अपने अगले आशियाने तलाशने लगीं। ख़ौफ़नाक आतंकी का दर्ज़ा पा चुके
वायरस से पीड़ित 'चमगादड़- उपभोक्ताओं' की सैंकड़ों लाशें देखकर चमगादड़ों ने सारे
क्षेत्र के ख़ौफ़ज़दा लोगों पर निगाहें दौड़ाईं।
"किससे क्या कहें? किसका क्या क़सूर?" ख़ौफ़नाक मंज़र से रूबरू एक दहशतज़दा चमगादड़ ने अपने दल से कहा, "भूख, नीयत और स्वाद में अगर कोई वायरस मौजूद है, तो कौन, कैसे क़सूरवार?"
"क़सूरवार न तो हम हैं और न ही इस क्षेत्र के सभी नागरिक! क़सूरवार तो
विचारधारा, चाल-चलन और नीयत की हवायें हैं! भूख और स्वाद का मेल सबके लिए एक-सा नहीं होता!" दल में से एक हाँफती हुई चमगादड़ ने कहा, "साँप तो साँप है; साँप रूप में हो या इंसानी रूप में! बिल में हो, होटल में हो या खपरैल के तले घर में! डसना ही उसका काम है !"
***********

(शिक्षक, रेडियो अनाउंसर, लेखक)
पुत्र श्री शेख़ रहमतुल्लाह उस्मानी
संतुष्टि अपार्टमेंट्स,
विंग - बी-2 (टॉप फ़्लोर पेंटहाउस)
ग्वालियर बाइपास ए.बी. रोड,
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
473551
(भारत)