सोमवार, 2 नवंबर 2020

सहयोगियों का आभार

 वर्तमान समय में लघुकथा विधा प्रेमियों के लिए दुष्कर कार्य है, श्रेष्ठतम लघुकथाएं खोज कर उन्हें पढ़ना। 


इस विचार के मद्देनजर "इंदुमति श्री स्मृति लघुकथा योजना" तैयार की गई है। यह अव्यवसायिक साहित्यिक योजना है। 


 उक्त योजना अंतर्गत विगत दिनों में लघुकथा लेखक / लेखिकाओं से ईमेल द्वारा लघुकथाएं आंमत्रित की गई थी। 


हर्ष का विषय है कि अनेकानेक लेखक / लेखिकाओं द्वारा इस योजना में रुचि दिखाई है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। 

 आशातीत लघुकथाएं प्राप्त हुई है।  अब चयनित लघुकथाएं संग्रह के रूप में ब्लाॅग में शामिल की जायेगी। जिन्हें पढ़कर आप लघुकथा विधा का रसास्वादन कर सकते हैं। 


जय हो। 


उदय श्री ताम्हणे 

"इंदुमति श्री स्मृति लघुकथा अव्यवसायिक साहित्यिक योजना"  

भोपाल मध्यप्रदेश भारत