मित्रों,
सादर अभिवादन!
हम व्यक्ति, घटना, दृश्य निजी अनुभव के महत्वपूर्ण पक्ष को संस्मरण के माध्यम से लिखते रहे है।
फिर अपनी संवेदनशीलता से घटनाओं के महत्वपूर्ण पक्ष को पकड़कर लघुकथाएं भी लिखने का प्रयास किया है।
दैनिक जीवन में ऐसे ही कुछ विषय, घटना, दृश्य आपने देखे होंगे। आपके मन में होंगे और विचार किया होगा उस पर लघुकथाएं लिखने का। लघुकथा लिखीं होगी या नही भी लिखी होगी।
आधी अधूरी ही सही या पूर्ण। प्रकाशित भी हुईं होगी कही या नहीं हुई होगी।
इस प्रकार के संस्मरण यदि आपके पास है, तो हमें लिखकर भेजें। विवरण सहित साथ हीं अपना फोटो परिचय भी।
शब्द कम से कम ही आपको रखना हैं। कितने रखते है यह आपके उपर निर्भर है।
हम उसे इंदुमति श्री स्मृति योजना के अंतर्गत अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे।
आपका अपना ही
उदय श्री ताम्हणे
इंदुमति श्री स्मृति संस्मरण साहित्य अव्यवसायिक योजना जनवरी 2021 हेतु दिनांक 06/01/2021 से दिनांक 26/01/2021 तक ईमेल udaytamhane01@gmail.com पर संस्मरण प्राप्त किए जाएंगे। सादर।

