मित्रों सादर अभिवादन।
प्रस्तुत है :-
"इंदुमती श्री स्मृति लघुकथा विधा सम्मान योजना"
का आयोजन विवरण
दिनांक 30 नवम्बर 2022 तक
ईमेल udayshri289@gmail.com udaytamhane01@gmail.com पर लघुकथाएं प्राप्त की जाएगी ।
आप कम से कम एक और अधिक से अधिक पांच लघुकथाएं भेज सकते है।
लघुकथाओं के साथ विवरण में आपको लिखना है कि इस लघुकथा को आपने कब लिखा अनुमानित दिनांक। यह कब प्रकाशित हुई है। और कहां कहां (किस संग्रह, पत्र - पत्रिका या वेब साइट समूह आदि ) पर प्रकाशित हुई है।
हम लघुकथाएं अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे।
आशा है पूर्व के आयोजन की तरह इस आयोजन में भी आप उत्साह के साथ भाग लेंगे एवं सहयोग बनाये रखेंगे।
विनीत
उदय श्री ताम्हणे
भोपाल मध्यप्रदेश
