फ्रूट और ग्रीन वेजिटेबल के सवाल पर माली के बेटे ने क्या जवाब दिया जानने के लिए पढ़िए अर्चना राय की लघुकथा आइना
लघुकथा
आइना
शहर की पाॅश कॉलोनी के आलीशान गार्डन में, दो छोटे बच्चे खेल रहे थे।
"बच्चों को फ्रूट खाना सबसे अच्छा होता है।" पहले बच्चे ने कहा।
"नहीं, ग्रीन वेजिटेबल खाना अच्छा होता है।" दूसरे ने कहा।
" मेरी टीचर ने मुझे बताया है, फ्रूट खाने से ताकत आती है।" पहले ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा।
"मेरी मॉम कहती हैं, अगर मैं रोज ग्रीन वेजिटेबल खाऊॅंगा, तो कभी बीमार नहीं पड़ूॅंगा।" दूसरे ने भी अपनी बात रखी।
"फ्रूट खाना गुड होता है.....।"
"नहीं ग्रीन वेजिटेबल......।"
दोनों बच्चे अपनी बात पर अड़े थे, तथा कोई भी हार मानने तैयार न था।
"ऐ लड़के सुनो!" वही गार्डन में अपने पिता की सफाई में मदद कर रहे माली के छोटे बच्चे को बुलाते हुए कहा।
"जी।" माली का बेटा सकुचाते हुए पास आकर बोला।
"तुम बताओ फ्रूट खाना अच्छा है कि ग्रीन वेजिटेबल?" पहले बच्चे ने कहा।
कुछ देर तक सोचने के बाद, अपने दिमाग पर जोर देते हुए माली के बेटे ने कहा "रोटी! "
अर्चना राय
पूरा पता-- अर्चना राय
C/o आदर्श होटल पंचवटी
भेड़ाघाट जबलपुर म 0 प्र 0
पिन - 483053
ईमेल- archana.rai1977@gmail.com
मो.नं.- ९९८१९८९८७३
